Posts

Showing posts with the label Film Music

Apple VS Samsung Devices

Image
एपल ने कई बड़े-बड़े दांव खेले ताकि वह फोन मार्केट में सैमसंग के आधिपत्य को समाप्त कर अपने नाम को स्थापित कर पाए। इस कड़ी में अपने महंगे आइफोन को कम कीमत में बेचना, अपने सबसे महंगे आइफोन 5एस और कथित तौर पर सस्ते आइफोन 5सी जैसे नए डिवाइस लॉंच करना आदि सभी पैंतरे आजमाने के बाद भी एपल, सैमसंग का सामना करने में पूरी तरह विफल ही साबित हुआ है। हाल ही में जारी हुई रिपोर्ट की मानें तो तीसरी तिमाही के नतीजों के अनुसार जुलाई-सितंबर में सैमसंग ने 35 प्रतिशत हिस्सेदारी कायम की है और करीब 88.4 लाख सैमसंग डिवाइस की शिपमेंट की है। पिछली बार की तुलना में सैमसंग ने 55 प्रतिशत मुनाफा हासिल किया है वहीं सभी दांव-पेंच खेलने के बाद भी एपल के हाथ कुछ खास नहीं लगा है।  दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने जुलाई-सितंबर 2012 में 32.9-33 प्रतिशत तक का मुनाफा दर्ज किया था जबकि इस बार सैमसंग को 55 प्रतिशत का लाभ हुआ है। इसके विपरीत एपल ने इस दौरान 33.8 लाख डिवाइसेस की शिपमेंट की लेकिन अपनी गति को बरकरार रखने में असफल ही साबित हुई जिसकी वजह से एपल को 13.4 प्रतिशत का घाटा उठाना पड़ा, हालांकि य...

Avoid Unwanted calls and SMS by Phone Warrior

Image
नई दिल्ली। महेश अग्रवाल के पास ऑफिस की एक मीटिंग के दौरान फोन पर मैसेज आया, अगर आपको अपना मोटापा घटाना है, वजन बढ़ाना है, हाइट बढ़ानी है तो इस नंबर पर संपर्क करें। कुछ ही देर बात एक और मैसेज आया, दिल्ली-एनसीआर में 2बीएचके, 3बीएचके फ्लैट खरीदें। इसके बाद एक और एसएमएस-सस्ती प्रीमियम दर पर जीवन बीमा कराएं। मैसेज से काम नहीं बना तो एक घंटे बाद कॉल कर एक महिला ने भी यही सवाल पुछा। ये सब उस मोबाइल नंबर पर हुआ जिसपर 'डु नॉट डिस्टर्ब' (डीएनडी) सेवा चालू थी। ये घटना केवल महेश के साथ ही नहीं बल्कि अधिकांश भारतीय मोबाइल उपभोक्ताओं के साथ घटती है। ऐसे करीब 15 मैसेज और कई फोन कॉल्स प्रति दिन परेशान करते ही हैं। त्योहारों में तो टेली मार्केटिंग कंपनियां सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा एसएमएस और कॉल करती हैं। उपाय क्या है? फोन तो बंद कर नहीं सकते। फिलहाल भारत में स्मार्टफोन का इस्तेमाल बढ़-चढ़ कर किया जा रहा है। एंड्रॉयड, विंडो फोन की बाजार में भरमार भी है। इसका तोड़ मोबाइल एप्लीकेशन कंपनी 'फोन वॉरियर' ने निकाला है। फोन वॉरियर का स्मार्टफोन एप्प को एंड्रॉयड...